
👁 18 views Views
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बाज़ार से फ्लाईओवर तक पूरा रास्ता जाम के झाम में फंस गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। अतिक्रमण के साथ-साथ बेढंगे तरीके से खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्रवासी बेहद परेशान है जिन्होंने इसका स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
बुधवार को एक बार फिर पूरे इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया। बाजार से लेकर फ्लाईओवर तक लगे जाम कारण लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























