
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) योजनान्तर्गत बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर (BRC) के चयन हेतु आवेदन करें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में प्रत्येक जनपद में 01 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) का चयन किया जाना है। जनपद हापुड़ में 01 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) का चयन करने हेतु ऑफलाइन आवेदन (दिनांक-09.07.2026 से 15.07.2026 तक) आमंत्रित किये जाते हैं, इच्छुक आवेदनकर्ता के लिए चयन मानदण्ड निम्न हैं :-1. BRC उद्यमी/समूह/ इकाई कोई अभ्यासरत प्राकृतिकं किसान होना चाहिए या उसके पास ऐसे सदस्य होने चाहिए, जिन्हें प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव हो।2. BRC को अपने खेतों में प्राकृतिक जैव-उत्पाद का उपयोग करना चाहिए।3. BRC के पास कच्चे सामग्री जैसे पशुधन, पौधे-आधारित बायोमास, आदि की उपलब्धता होनी चाहिए। BRC के पास गौ मूत्र और गोबर की अपेक्षित मात्र की आपूर्ति के लिए नजदीकी गोशालाओं के साथ में व्यवस्था होनी चाहिए, अधिमानतः उसी ग्राम पंचायत में।4. BRC के पास प्राकृतिक जैव-आदान (जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क आदि) तैयार करने और तैयार उप्तादों के भण्डारण के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
अतः उपरोक्त दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन कार्यालय उप कृषि निदेशक, हापुड़ में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप कृषि निदेशक, हापुड़ में श्री सोनू सिंह, कनि०सहा० से संपर्क करें।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























