
👁 11 views Views
बीमा के नाम पर आठ हजार की साइबर ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से बीमा के नाम पर 8,000 की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराध पोर्टल पर पीड़ित ने शिकायत की। गढ़ निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी कार का बीमा ऑनलाइन कराने के लिए इंटरनेट पर वेबसाइट तलाश रहे थे। इसी बीच एक वेबसाइट दिखाई दी जिस पर कम कीमत में बीमा कराने का आकर्षक ऑफर दिया गया। लालच में उन्होंने ₹8000 गंवा दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























