
👁 10 views Views
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, 18 सेंटीमीटर की आई गिरावट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पिछले कुछ दिनों से गंगा में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की गिरावट आई। लगातार हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं प्रशासन घटते-बढ़ते जल स्तर को लेकर पूरी तरह से सतर्क है जिसने खादर में बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। आपको बता दें कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के साथ-साथ बिजनौर, हरिद्वार बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके चलते पानी में उतार-चढ़ाव जारी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























