
हापुड़: बुलंदशहर रोड पर पकड़े गए पांच बिजली चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच उपभोक्ताओं के घरों से 25 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शन को मीटर से बाईपास कर चोरी की जा रही थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए साकिब, महमूद अली, जुनेद अली, साबिर और नजर के मीटर को जांच के दौरान पाया कि मीटर की सील टूटी हुई है। ऐसे में विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447
























