
हापुड़: तेज बारिश के दौरान अचानक आकर गिरा मोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के किशनगंज में अचानक एक मोर पेड़ से आकर गिरा। इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस दौरान बारिश हुई तभी एक मोर किशनगंज की गली में ऊपर से आकर गिरा। संभावना है कि मोर वृक्ष पर बैठा हुआ था जो अचानक कड़की बिजली और बारिश के दौरान नीचे आ गिरा। इस दौरान डरा, सहमा मोर गली के कोने में जाकर बैठ गया। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा को सुनिश्चित कर तुरंत 112 पर डायल किया और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन विभाग का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/CQLdsKYfovH0zJLoDz8F76?s=sh&p=a&ilr=1 NEHA_VARSHNEY_GARG
























