
पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा रोकी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अयोध्या के श्री राम मंदिर से चढ़ावा चोरी से मुक्ति दिलाने के लिए मंगलवार को हापुड़ में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सद्बुद्धि पद यात्रा निकालने का जैसे ही प्रयास किया तो हापुड़ प्रशासन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस की पदयात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पदयात्रा का आह्वान कांग्रेस प्रदेश हाई कमान ने किया था।
इस सद्बुद्धि पदयात्रा में जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, रश्मि चौधरी, एडवोकेट रघुवीर शरण, सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, महबूब अली, मानवी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता जिला दफ्तर पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाएं। हापुड़ एसडीएम इला प्रकाश व सीओ अनीता चौहान पुलिस बल के साथ जिला कांग्रेस दफ्तर पर पहुंचे और सद्बुद्धि पद यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि अयोध्या के श्री राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी व वित्तीय अनियमितताओं की खबरों से करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है और सभी की भावनाएं आहत हुई है। कांग्रेस की मांग है कि ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए। संपूर्ण प्रकरण की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























