
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास पुराने हाईवे की सर्विस लेन में सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
मामला सोमवार का है जब दोनों बाइकें जैसे ही सर्विस लेन में पहुंची तो अचानक दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान दोनों बाईकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















