
👁 10 views Views
सपाइयों का पौधारोपण क्रम जारी
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को छठवें दिन छपकौली एवं बछलौता गांव में तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात छपकोली गांव वनखंडा में महादेव जी के मंदिर में जाकर महादेव जी के दर्शन किए और जलाभिषेक किया।मिशन-2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए महादेव से प्रार्थना की। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में राजेश यादवपूर्व प्रधानाचार्य, यशी यादव, आदेश गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























