काली नदी पर 5.87 करोड़ की लागत से पुल बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से गांव झंडा मुर्शदपुर में काली नदी पर 5.87 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। उसके लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। अगस्त के महीने में इस कार्य का शुभारंभ होगा जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
गांव झंडा मुर्शदपुर में काली नदी पर इस सेतु का निर्माण होना है जिस पर 5.87 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। यह पुल 30 वर्ष पहले बना था जो जर्जर हालत में है। इस सेतु के जरिए कई गांव के ग्रामीणों का गुजरना होता है। पुल बनने से काठी खेड़ा, हाफिजपुर, हरसिंहपुर, मीरपुर कला, हिमायूपुर, महमदपुर, अयाद नगर दक्षिण आदि गांव के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। 8 से 10 महीने के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























