
चार फीट लम्बे स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा के पास रामपुर बिजली घर में रविवार को स्पेक्टिकल कोबरा निकल आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने चार फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा और उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब बिजली घर में अचानक एक स्पेक्टिकल कोबरा निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। लोग-यहां भागने लगे। उसके बाद स्पेक्टिकल कोबरा रेंगता हुआ कहीं छुप गया। सूचना पाकर सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद स्पेक्टिकल कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























