
31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने नगर क्षेत्र के सभी संपत्ति करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की है। पालिका प्रशासन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर का भुगतान 31 जुलाई 2026 तक करने वाले करदाताओं को वर्तमान कर राशि पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार करदाता नगर पालिका परिषद के कर अनुभाग स्थित कैश काउंटर पर पहुंचकर संपत्ति कर जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। अवधि के भीतर कर जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























