
माजिद ब्रिक फिल्ड से 15 परिवारों को कराया मुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में स्थित माजिद ब्रिक फील्ड पर श्रम प्रवर्तन विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छापा मारा जहां बिना वेतन के मजदूरों से काम कराने का मामला सामने आया। ऐसे में बदायूं के रहने वाले 15 परिवारों को मुक्त कराया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई। केंटर में भरकर संयुक्त टीम ने सभी का रेस्क्यू किया और उन्हें उनके गृह जनपद बदायूं के लिए रवाना कर दिया।
लेबर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह व ए एच टी यू पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए माजिद ब्रिक फील्ड पर छापा मारा और पाया कि मजदूरों से बिना वेतन के जबरन काम कराया जा रहा था। उसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की और सभी को मुक्त कराते हुए उनके गृह जनपद बदायूं भेज दिया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















