
वन स्टॉप सेंटर में किशोरी से निजी कार्य कराने वाली काउंसलर को पद से हटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित वन स्टॉप सेंटर में किशोरियों से सिर की मालिश और अन्य निजी कार्य कराने के मामले में काउंसलर पर गाज गिर गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आरोपी काउंसलर रविता चौहान को सेंटर से हटा दिया है। जांच में दोषी मिलने पर सेवा समाप्त करने की बात कही है। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो कि वन स्टॉप सेंटर की बताई जा रही है। जहां पर काउंसलर वन स्टॉप सेंटर में मौजूद किशोरियों से अपना निजी कार्य करा रही है जो जू भी निकलवा रही है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद काउंसलर को पद से हटा दिया है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























