
सड़क हादसे में 10 साल की मासूम बच्ची की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा मुरादाबाद में पुराने हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान 10 साल की बच्ची को बस ने टक्कर मार दी। बच्ची की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सिखेड़ा निवासी हनीश ने बताया कि उसकी 10 साल की बेटी अलीशा को लेकर गुरुवार की शाम किसी काम से हापुड़ गया गई थी। वहां से लौटने पर दोनों बस से उतरकर हाईवे पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस के चालक ने बेटी को टक्कर मार दी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























