
पिलखुवा: चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक प्रिंटर, 5 डिब्बे मोबिल ऑयल, दो गैस सिलेंडर, 3,230 रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, एक अवैध असलहा, दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज उर्फ बोडा पुत्र आस मोहम्मद निवासी आजमपुर दहपा पिलखुवा जनपद हापुड़, अमन पुत्र सिद्धू निवासी मोहल्ला कुरेशियान थाना जारचा जनपद गौतम बुद्धनगर और सोनू पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है। गिरफ्तार किए गए परवेज़ के खिलाफ चार, अमन के खिलाफ तीन व सोनू के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि 26 अप्रैल की रात में उन्होंने नयागांव रोड अनवरपुर मोटरसाइकिल, स्कूटर रिपेयरिंग व परचून की दुकान और एक जून की रात में मोनाड यूनिवर्सिटी के सामने चौहान फोटो स्टेट की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को मोनाड़ यूनिवर्सिटी से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते से गिरफ्तार किया है जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















