
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में किसानों को यूरिया की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य नोडल कृषि अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को आवश्यकता के अनुसार आसानी से खाद मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जुलाई माह के लिए निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पहले जहां जुलाई में लगभग 10 लाख टन यूरिया उपलब्ध था, वहीं इस बार इसे बढ़ाकर 15 लाख 87 हजार टन कर दिया गया है जिससे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
नोडल कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे यूरिया की कमी संबंधी अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और केवल अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं से ही खाद खरीदें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग लगातार उर्वरक की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है, ताकि जिले के किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जा सके।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























