
सिम्भावलीः सड़क पर टहलता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया में रात के समय सड़क पर टहलता हुआ तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहीं सड़क पर दौड़ते हुए तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जैसे ही तेंदुए की सूचना ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने समय रहते वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंडरपास के पास अचानक एक तेंदुआ दिखाई दिया। वह कुछ देर तक तो सड़क किनारे रुका और फिर खेतों की ओर चला गया। तेंदुए को देख लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीण खेतों और सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बच रहे हैं। ग्रामीण गन्ने व अन्य फसलें तथा बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
तेंदुएं की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने अंडरपास के पास सर्च अभियान चलाया और ग्रामीणों को रात में घर से न निकलने व बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है। वहीं वन विभाग टीम तेंदुएं को पकड़ने के लिए हर प्रयास कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























