
पिलखुवाः कार साइड करने को लेकर बाइक सवार से मारपीट
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव आलमपुर में शुक्रवार को तरुण सिसौदिया पुत्र जितेंद्र सिसौदिया बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी रास्ते में खड़ी एक कार से साइड मांगने को लेकर कार सवार अज्ञात चार लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों, धारदार हथियार व बैलटों से मारपीट की।
पीड़ित तरुण सिसौदिया ने बताया कि वह अपनी बहन को बस अड्डे छोड़ने जा रहा था तभी नयागांव नाले के पास रास्ते में खड़ी एक वैग्नार कार से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। लोगों के बीच बचाव के बाद वह बहन को बस अड्डे छोड़ कर आ रहा था तभी गांव कमालपुर के रास्ते पर वैग्नार कार में सवार अदनान पुत्र मुजाहिद, अनस पुत्र मुजाहिद निवासी गांव दहपा, परवेज पुत्र नजीर, आमीर पुत्र साहिद निवासी कमालपुर ने मेरा रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करते हुए लाठी-डंडों, धारदार हथियार व बैल्ट से मारपीट शुरु दी। मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों को विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























