
👁 46 views Views
जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने विकास खंड धौलाना में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सारिणी की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कार्य की उच्च गुणवत्ता एवं समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























