
हापुड़ के आम उत्पादक प्रगतिशील किसान हर्षवर्धन त्यागी लखनऊ में सम्मानित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के किसान उत्पादक संगठन (FPO) ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में जनपद हापुड़ के एफपीओ को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद के आम उत्पादकों की मेहनत, नवाचार एवं उद्यान विभाग हापुड़ के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि में जनपद हापुड़ के जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, जैविक खेती, समूह आधारित विपणन तथा एफपीओ सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।विभाग के मार्गदर्शन में किसानों ने गुणवत्तायुक्त एवं बाजारोन्मुखी आम उत्पादन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। महोत्सव के तीसरे दिन राजभवन, लखनऊ में आयोजित होने वाली बायर-सेलर मीट में हापुड़ जनपद के प्रगतिशील कृषक हर्षवर्धन त्यागी प्रदेश भर के उद्यान विशेषज्ञों, व्यापारियों एवं निर्यातकों के समक्ष जैविक आम उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन, एफपीओ मॉडल तथा विपणन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करेंगे। उनका संबोधन अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत होगा तथा हापुड़ के आम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। जिला उद्यान अधिकारी, हापुड़ ने कहा कि जनपद के आम उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता, जैविक उत्पादन, मूल्य संवर्धन तथा बेहतर विपणन से जोड़ने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान केवल एक एफपीओ का नहीं, बल्कि पूरे जनपद हापुड़ के बागवानी क्षेत्र की उपलब्धि है। विभाग भविष्य में भी किसानों की आय बढ़ाने तथा हापुड़ को उत्कृष्ट आम उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























