
सीएम ने हापुड़ की 14 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर विधायक विजयपाल आढती के प्रयासों पर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड क्षेत्र की 14 सड़को के निर्माण की स्वीकृत दी है।हापुड विधायक ने बताया कि
मेरे द्वारा किए गए अथक प्रयासों से एन.जी.टी. विभाग द्वारा मेरी हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत
1-बुलंदशहर रोड तहसील चौराहे से सड़क के बारी ओर फिरोज बिल्डिंग की तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपए)
2- बुलंदशहर रोड पर तहसील चौराहे से सड़क के दांयी और रामपुर रोड की तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपए)
3-दिल्ली रोड पर सबली गेट से सड़क के बांयी ओर बालाजी मंदिर की तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 96 लाख रुपए)
4-दिल्ली रोड पर कलेक्ट्रेट/ विकास भवन के पीछे वाले रोड से अंबेडकर चौराहे की ओर बीकानेर वालों की ओर साइट पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपए)
5-मोदीनगर रोड पर अंबेडकर तिराहे से रेलवे अंडरपास तक आलोक कॉलोनी की तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 28 लख रुपए)
6-मोदीनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुरुद्वारे तक साइट पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 1 करोड़ 2 लाख रुपए)
7- मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य (लगभग 29 लाख रुपए )
8-गढ रोड पर दांयी ओर रेलवे लाइन के पास से ततारपुर बाईपास तक इंटरलॉकिंग साइट पटरी का निर्माण कार्य (लगभग 1 करोड़ 79 लाख रुपए)
9-गढ़ रोड पर बांयी ओर रेलवे लाइन के पास से ततारपुर बाईपास तक इंटरलॉकिंग साइट पटरी के निर्माण कार्य (लगभग 1 करोड़ 79 लख रुपए)
10-वार्ड 33 सिकंदर गेट पुलिया से लेकर एम.एस. गार्डन के दांयी तरफ इंटरलॉकिंग साइट पटरी का निर्माण कार्य (लगभग 91 लाख 89 हजार रुपए)
11-वार्ड 33 सिकंदर गेट पुलिया से लेकर एम.एस. गार्डन के बांयी तरफ इंटरलॉकिंग साइड पटरी का निर्माण कार्य (लगभग 91 लाख 89 रूपए)
12-दिल्ली रोड बांयी ओर तिरुपति गार्डन के पास से सबली गेट तक इंटरलॉकिंग साइट पटरी का निर्माण कार्य (लगभग 72 लाख 67 हजार रुपए)
13-दिल्ली रोड दांयी ओर तिरुपति गार्डन के पास से सबली गेट तक इंटरलॉकिंग साइट पटरी का निर्माण कार्य (लगभग 72 लाख 67 हजार रुपए)
14- मोदीनगर रोड पर मेरठ रोड मोड़ के पास से बांयी ओर साइड पटरी पर ब्लाक के पास तक इंटरलॉकिंग साइड पटरी के निर्माण कार्य (लगभग 33 लाख 76 हजार रुपए )
विधायक ने मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिआभार व्यक्त किया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























