
👁 74 views Views
हापुड़: बिना अनुमति डल रहा कई फीट ऊंचा टीन शेड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर दिन प्रतिदिन अवैध निर्माण तेजी से पनप रहा है। इसी क्रम में हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पटना मोड़ के पास सुप्रीम पेट्रोल पंप के समीप तेजी से टीन शेड डलवाया जा रहा है। व्यवसायिक गतिविधि के लिए प्रतिष्ठान की तैयारी की जा रही है। सूत्र बताते हैं की टीन शेड आदि डालने के लिए भी प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक है। ऐसे में मानकों के विपरीत इस टीन शेड को डाला जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों को मामले में संज्ञान लेकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करनी चाहिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























