
डॉक्टर्स-डे पर डॉ. अग्रवालस डेंटल एंड लेज़र क्लीनिक द्वारा निशुल्क दंत एवं नेत्र जांच कैंप का आयोजन, 250 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कवि नगर स्थित डॉक्टर अग्रवालस डेंटल एंड लेज़र क्लीनिक द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में तगासराय गेट के अंदर एक विशाल निशुल्क डेंटल एवं ओरल हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 250 से अधिक लोगों ने अपने दांतों, मुख और आंखों की निशुल्क जांच कराई।
कैंप का नेतृत्व क्लीनिक के मुख्य दंत चिकित्सक डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने किया। उनके साथ डॉक्टर वंशिका कंसल भी कैंप में मौजूद रहीं, जिन्होंने मरीजों के दांतों की बारीकी से जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया।
जांच में सामने आईं दांतों की गंभीर समस्याएं, जंक फूड न खाने की सलाह:
जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि काफी संख्या में लोगों में पायरिया की गंभीर समस्या थी। वहीं, कई मरीजों के दांत इस हद तक गल चुके थे कि उन्हें उखाड़ने (निकाले जाने) की नौबत आ चुकी थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों और बच्चों में कैविटीज (कीड़ा लगना) की शिकायत मिली।
डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने बताया कि बहुत से लोग अपने दांतों की सेहत के प्रति गंभीर नहीं हैं और अत्यधिक जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। डॉक्टरों ने मरीजों को काउंसिल करते हुए जंक फूड से सख्त परहेज करने और दांतों को मजबूत व स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक व हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी।
नेत्र जांच और फ्री टूथपेस्ट का वितरण:
इस कैंप का मुख्य आकर्षण इसका डॉक्टर्स डे के मौके पर समाज सेवा के उद्देश्य से लगाया जाना था। दंत चिकित्सा के साथ-साथ इस कैंप में लोगों की आंखों की जांच भी बिल्कुल मुफ्त की गई। आंखों की जांच मेरठ रोड स्थित वेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। कैंप में आए सभी मरीजों को क्लीनिक की ओर से फ्री टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। तगासराय मोहल्ले के वासियों ने इस पहल की सराहना की और कैंप का भरपूर लाभ उठाया।
क्लीनिक के बारे में:
यह अस्पताल डॉक्टर अग्रवालस डेंटल एंड लेज़र क्लीनिक के नाम से न्यू कवि नगर, सोमती हॉस्पिटल परिसर, हापुड़ में स्थित है, जहाँ दांतों से जुड़ी सभी आधुनिक और लेज़र सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















