
पिलखुवा: गली से गुजर रहे बुजुर्ग को बंदरों ने काटकर किया घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बंदरों का आतंक इस कदर जारी है कि बंदर अब गली मोहल्ले से गुजर रहे लोगों पर हमला कर रहे हैं और उन्हें काटकर चोटिल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मडैया जाटान का है। जहां बंदर ने गली से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनकी कमर पर काटकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद घायल बुजुर्ग अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अपना उपचार कराया।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है। बुजुर्ग मलखान सिंह का कहना है कि वह सुबह किसी कार्य के लिए गली से गुजर रहे थे। इस दौरान गली में बंदर बैठे हुए थे। अचानक से बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कमर पर काट लिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को बंदरों से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बंदरों और कुत्तों के आतंक से काफी परेशान है। उन्होंने नगर पालिका से कई बार शिकायत कर मामले में कार्यवाही करने की मांग की है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं देते।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























