
पिलखुवा: केबिल के लिए गड्ढा खोदने का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला साद्दीकपुरा में एक नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी केबल बिछाने के लिए जमीन में गड्ढा खोद रहे थे। तभी क्षेत्रवासियों ने गड्ढा खोदने का विरोध किया। इसी बीच मामला बिगड़ गया तो कंपनी के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई।
मामला बुधवार का है जब पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा में नेटवर्क कंपनी के कर्मचारियों द्वारा गड्ढा खोदे जाने का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























