
👁 44 views Views
हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार आईएएस संवर्ग में पदोन्नत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संदीप कुमार समेत 29 पीसीएस अधिकारियों को शासन ने आईएएस संवर्ग में पदोन्नति किया है। 10 जून को डीपीसी संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में हुई थी जिसके बाद मंगलवार रात नियुक्ति विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इनमें वर्ष 2010 से लेकर 2012 के बैच के अधिकारी शामिल है। जल्द ही इन्हें तैनाती दी जाएगी। इस सूची में हापुड़ में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात संदीप कुमार का नाम भी शामिल है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























