
कूड़े के निस्तारण के लिए रिलायंस कंपनी के साथ प्लांट लगाने की तैयारी, बनेगी खाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद अब रिलायंस कंपनी के साथ मिलकर कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाएगी और बायोगैस और खाद बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने 10 एकड़ जमीन मांगी है। फिलहाल पालिका के पास 7 एकड़ जमीन उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि रामपुर रोड पर इस प्लांट का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है।
शहर के 36000 भवनों से हर दिन निकलने वाले करीब 110 टन कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका ने रिलायंस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया है। रामपुर रोड पर नगरपालिका का डलाव घर फुल हो चुका है। 20 फीट से अधिक ऊंचे कूड़े के ढेर मौके पर लग गए हैं। यही कारण है कि बार-बार सड़कों से कूड़ा उठाना बंद हो जाता है और सड़क पर कूड़े के ढ़ेर लग जाते हैं। ऐसे में यहां प्लांट लगाया जाएगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























