
गढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पिछले कई दिनों से अतिक्रमण पर पैर पसार रहा था जिसके खिलाफ अधिकारियों की नींद टूटी और उन्होंने कार्रवाई की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी पुलिस फोर्स व नगर पालिका की टीम के साथ क्षेत्र में उतरी जिन्होंने इलाके में हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और इसे जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि चेतावनी के बावजूद भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में अतिक्रमण किया तो फिर से बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























