
रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रास्ते से गुजरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रास्ते को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद धीरज ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और बताया की पत्नी गांव के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी विवेक और संजीव कुमार ने रास्ते को लेकर विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























