
बाइक चोरी के मामले में नौ महीने बाद मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर सर्विस रोड पर सड़क दुर्घटना के बाद बेहोश हुए युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी होने के मामले में करीब नौ महीने बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद बुलंदशहर के थाना बीवी नगर क्षेत्र के गांव डारोली निवासी विकास ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 सितंबर 2025 की रात वह गाजियाबाद से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। शिवा ढाबा से आगे निजामपुर के पास सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश में आने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली। अगले दिन उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी मनीष चंद्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























