
👁 106 views Views
महिला के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर पति को भेजे, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक युवक पर उसके फोटो एडिट कर पति को व्हाट्सएप करने का आरोप लगाया है। युवक पर लगातार दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि पिछले लंबे समय से एक युवक इसे परेशान कर रहा है जिसने उसकी फोटो एडिट कर उसके पति को भेज दी है। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























