
धीरखेड़ा स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ से सटे धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मेरठ से दो और हापुड़ से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग के तांडव के आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। आग इतनी विशाल थी कि आसपास स्थित फैक्ट्री के कर्मियों में भी दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित केमिकल फैक्ट्री में किसी कारण से भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थी। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























