
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हापुड़ जिले के धौलाना के उद्योगपति अनुज जैन को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और विकास कार्यों में भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रकाशित पत्र के बाद मगर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है।
आपको बता दें कि प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के उद्योगपति अनुज जैन को सीएम योगी ने औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और विकास कार्यों में भूमिका के लिए प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। अनुज जैन, सन पॉलीबैग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ मगर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























