
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर बल
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा एलपीजी पर निर्भरता कम करने तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में जनपद हापुड़ में भी पीएनजी नेटवर्क से आच्छादित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी अपनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध है तथा जिन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है, वे एलपीजी के स्थान पर पीएनजी का अधिकाधिक उपयोग करें। पीएनजी न केवल सुविधाजनक एवं सुरक्षित ईंधन है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पीएनजी के प्रमुख लाभः-1. 24×7 निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध रहती है।2. गैस सिलेंडर बुक कराने, ढोने अथवा बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती।3. उपयोग के अनुसार बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होती हैं।4. एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन है।5. स्वच्छ ईंधन होने के कारण प्रदूषण कम करता है तथा पर्यावरण संरक्षण में सहायक है।6. घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए समय एवं श्रम की बचत होती है।
इस संबंध में तेल विपणन कंपनियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे पीएनजी उपलब्ध क्षेत्रों में उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें पीएनजी के लाभों के प्रति जागरूक करें तथा एलपीजी से पीएनजी में माइग्रेशन की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।
आम जनमानस से अनुरोध है कि जहां पीएनजी सुविधा उपलब्ध है, वहां अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी का उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























