
दो गाड़ियों की भिड़ंत में दो लोग चोटिल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर फ्लाईओवर पर सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि अलीपुर फ्लाईओवर पर फेसिंग का कार्य चल रहा है। ऐसे में आगे चल रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही अल्टो गाड़ी आगे चल रही महिंद्र एक्सयूवी 3X0 से जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान दो-तीन लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार का चालक मदन पुत्र जोगिंद्र मदान निवासी हिमगिरी कॉलोनी मुरादाबाद से दिल्ली को जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाबूगढ़ क्षेत्र के अलीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो फेसिंग के कार्य के कारण अचानक मदन ने गाड़ी के ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही गाड़ी के चालक अनिल कुमार पुत्र रतिराम निवासी नोएडा का वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रही महिंद्रा गाड़ी से जा भिड़ा। इसके बाद कार में सवार सुनील, अशोक आदि को मामूली चोट आई जिन्हें पुलिस ने सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























