
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा की रहने वाली महिला सोमवार की सुबह खेतों में काम कर रही थी कि उन्हें एक सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां महिला का उपचार किया गया। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।
सोमवार की सुबह 50 वर्षीय रीता पत्नी ज्ञानवीर निवासी छतनौरा बाबूगढ़ अपने खेतों पर काम कर रही थी। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने लगे। उन्हें तुरंत सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया जहां उनके पैर में सांप काटने की पुष्टि हुई। ऐसे में चिकित्सकों ने महिला का तुरंत उपचार किया जो फिलहाल खतरे से बाहर है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























