
👁 53 views Views
बैंक के आस-पास बेमतलब घूम रहे संदिग्ध की पुलिस ने की चैकिंग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में सोमवार को हापुड़ पुलिस ने बैंक व एटीएम के अन्दर व आसपास खड़े संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की सघन चैकिंग की और बेमतलब घूम रहे संदिग्ध को खूब हड़काया ,साथ ही चेतावनी दी हरकत करने पर छोडे नही जाओगे।
पुलिस ने बैंक में सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी उपकरण (सायरन, CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र) को भी चेक किया और बैंक सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने संदिग्ध वाहनो की भी चैकिंग की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























