
प्राइवेट बस व रोडवेज़ बस की भिड़ंत में 18 युवतियां घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास रोडवेज बस ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान 18 युवतियां घायल हो गई जो नौकरी करने के लिए अन्य स्थानों पर जारी थी। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला सोमवार की सुबह का है जब एक रोडवेज बस ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। प्राइवेट बस में कई सवारियां सवार थी। हादसे के दौरान करीब डेढ़ दर्जन युवतियां घायल हो गई जिन्हें तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























