
सिंभावली: गांव में घूम रहे मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा में मगरमच्छ निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली मगरमच्छ के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मगरमच्छ की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। लोगों ने बताया कि मगरमच्छ की वजह से उनका रात के समय आना-जाना दुभर रहा था। क्षेत्र वासियों ने बताया कि मगरमच्छ क्षेत्र में दहशत का कारण बन गया था जिसके बाद वन विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। टीम ने जाल बिछाया और मगरमच्छ को पकड़ लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























