
हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूट गिरने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गुलावठी मार्ग पर गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के प्राइमरी स्कूल नंबर 2 के सामने रविवार की दोपहर हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर गिरने से हड़कंप मच गया और कूड़ा भी जल उठा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है और आए दिन तार टूटते रहते हैं। रविवार को हाई टेंशन लाइन का तार टूटने की खबर देने के लिए के कई बार फोन किया गया परंतु फोन नहीं सुना गया। आखिर में ग्रामीण सूचना देने के लिए उबारपुर बिजली घर पर गए परंतु स्टाफ नदारत होने से कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर तारों को बदल जाए वरना कोई हादसा हो सकता है।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories*























