
👁 21 views Views
खनन विभाग ने दो डंपर समेत तीन वाहन किए सीज
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी ने दो डंपर व एक जेसीबी को सीज किया है। खनन विभाग कीयह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हाल ही में खनन विभाग ने कुछ वाहनों को भी सीज किया था। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
आपको बता दें कि ग्राम बिगास में अवैध रूप से खनन चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई की और दो डंपर व एक जेसीबी को सीज कर दिया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























