
ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही आए दिन सामने आती ही रहती अब एक ताजा मामला हापुड़ के गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास मोहल्ला भीम नगर वाली गली के कोने पर रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। मौहल्लेवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौहल्लेवासियों ने बताया कि गर्मी को देखते हुए आए दिन कहीं ना कहीं ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलती ही रहती है वहीं एक मामला हापुड़ की गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास मोहल्ला भीम नगर वाली गली का है जहां ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगी। आग लगते ही इलाके कि विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई और लोग गर्मी से बिलबिला उठे। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन करीब आधे घंटे तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफॉर्मर की नियमित जांच और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























