
हापुड़-बुलंदशहर रोड पर शिव मंदिर के पास अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर में अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण रोकने के लिए भले ही लाख कोशिश करें परंतु स्थानीय प्राधिकरणों में तेजी से पनप रही लिफाफा कलचर योगी की योजनाओं पर धड़ल्ले से पानी फेरते हुए ठेंगा दिखा रही है। अब तो प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी के धंधेबाजों को एक नए नाम विकासकर्ता के नाम से संबोधित करना शुरू किया है।
जनपद हापुड़ का अब शायद ही कोई ऐसा कोना बचा हो जहां अवैध कालोनी विकसित में की जा रही हो। हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर बाईपास से पहले गोल चक्कर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर की बगल में 15-20 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। इस कॉलोनी को आवासीय कॉलोनी बताया जा रहा है।
अवैध कालोनी बसाने का यह सिलसिला जनवरी माह में शुरू हुआ जब कृषि भूमि का किसान से अनुबंध कर तैयारी शुरू की गई। पहले भूमि पर तीन ओर से बाउंड्री वॉल खड़ी की गई और फिर रातों-रात छोटे छोटे पेड़ों को काटा गया खनन करके लाई गई मिट्टी से कॉलोनी का लेवल सड़क के समान समतल किया गया। हापुड़ बुलंदशहर रोड साइड को कटीले तारों से कवर किया गया है।
भूमि समतल होने के बाद प्लाटिंग की मार्किंग की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर खजूर आदि के वृक्ष लगाए गए हैं और पौधारोपण किया गया है। बिचौलिए जेब में नक्शा लिए घूम रहे हैं।
हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कहना है कि अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण बुलडोजर चलाएगा और अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं करता है और भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं करता है। अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बचें और प्राधिकरण को सूचित करें।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























