
गढ़मुकतेश्वर: जनता को भूली नगर पालिका, सभासद ने खुद संभाली टूटी सड़कों की जिम्मेदारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाले नेताओं और नगर पालिका की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर के कई वार्डों में सड़कें बदहाल हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और टूटी सड़कों से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और नगर पालिका ने लंबे समय से इस ओर ध्यान नहीं दिया।
आपको बता दें कि नगर पालिका की लापरवाही से नाराज लोगों की मुश्किलें तब कुछ कम हुईं, जब वार्ड के सभासद विनय यादव खुद मैदान में उतर आए। सभासद ने मजदूरों के साथ मिलकर टूटी सड़क और गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सभासद की पहल से लोगों को अस्थायी राहत जरूर मिली है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926























