
रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव सीकरी कला के रहने वाले युवक के रिश्ते के अनुसार 11 जुलाई को शादी तय है। ऐसे में एक युवक दूल्हे पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सीकरी कला के राजकिशोर ने बताया कि उनके पुत्र आशीष शर्मा का विवाह 11 जुलाई को पिलखुवा की रामनगर कॉलोनी निवासी युवती के साथ तय हुआ। जून के महीने में आशीष के मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से कॉल और संदेश भेजे गए। कॉल करने वाले ने युवती से खुद के संबंध होने की बात कहते हुए विवाह नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही विवाह होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। जांच में बागपत के गांव बागमाबाद के सुमित का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























