
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): लखनऊ में हुए भयंकर अग्निकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे में कई छात्र-छात्राओं की जान चली गई जो कि बहुत ही दर्दनाक है। अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने हापुड़ में बुधवार की देर शाम हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में कैंडल मार्च निकाला।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल से नगरपालिका परिषद हापुड़ तक कैंडल मार्च निकाला और दिवंगत छात्रों को नम आँखों से याद किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि यह अग्निकांड सरकार की बड़ी नाकामी का नतीजा है। इस दौरान आदेश गोस्वामी, पुरुषोत्तम वर्मा, रविंद्र यादव, राजेश यादव, सचिन शर्मा, आसिफ, विनीत त्यागी, अय्यूब सिद्दीकी, श्याम सुंदर, लवी तोमर, सुभान, फारुकी, हम्माद, मतीन सहित अन्य समाजवादी उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























