
निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टी0बी 0मुक्त भारत अभियान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टी0बी0 अभियान के तहत मंगलवार को जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में हापुड़ में निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, संभावित मरीजों की समय रहते पहचान करना तथा टीबी उन्मूलन के लिए समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस अवसर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। समय पर जांच और पूर्ण उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, वजन कम होना, बुखार या रात में पसीना आने जैसी समस्याएं हों तो तुरंत टीबी की जांच कराएं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्साकर्मियों, मेरिनो इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























