
गाड़ी में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिल्ली से हापुड़ के रास्ते पर मंगलवार की शाम एक सफेद रंग की गाड़ी में अचानक आग लग गई। पहले तो गाड़ी से धुआं निकलने लगा। इसके बाद उसने आग का रूप ले लिया। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना से लोगों में दहशत मच गई। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।
मामला मंगलवार का है जब एक गाड़ी जैसे ही पिलखुवा क्षेत्र के सरस्वती के सामने स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो उसमें से धुआं निकलने लगा। इसके बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार सवारों ने किसी तरह खुद को बचाया। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























