
शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की साइलेंट अटैक के कारण मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा के रहने वाले के युवक की रविवार की रात बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा के रहने वाले विनोद कुमार डिग्री कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात थे जिनके इकलौते बेटे रोहित कुमार का विवाह बुलंदशहर के पहासू के पास बरौला गांव में हुआ था। उनका 5 साल का बेटा भी है। वह साले की शादी में शामिल होने को स्वजन के साथ गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम रविवार की रात अनुपशहर बुलंदशहर मार्ग स्थित मैरिज में होना था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि रोहित को साइलेंट अटैक आया। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























